Move to Jagran APP

Bhabhua: ज़िले में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू, पहले दिन 44 एमटी धान की खरीदारी, जानिए समय सीमा

जिला में धान खरीदारी के पहले दिन कुल 44 एमटी धान की खरीदारी हुई। हालांकि सभी जगहों पर धान की कटनी शुरू नहीं हो पाई है। धान की खरीदारी के क्रम में एक पखवारा तक सुस्त रहने की उम्मीद है। उसके बाद धान की खरीदारी को गति मिलने लगेगा।

By Jagran NewsEdited By: Prashant Kumar pandeyPublished: Wed, 16 Nov 2022 10:44 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 10:44 AM (IST)
Bhabhua: ज़िले में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू, पहले दिन 44 एमटी धान की खरीदारी, जानिए समय सीमा
धान अधिप्राप्ति शुरू, पहले दिन 44 एमटी धान की खरीदारी, जागरण आर्काइव

संवाद सहयोगी, भभुआ: जिला में धान खरीदारी के पहले दिन कुल 44 एमटी धान की खरीदारी हुई। हालांकि सभी जगहों पर धान की कटनी शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से धान की खरीदारी के क्रम में एक पखवारा तक सुस्त रहने की उम्मीद है। उसके बाद धान की खरीदारी को गति मिलने लगेगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने कहा कि कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक समिति पर धान की खरीदारी का शुभारंभ किया गया है। धान खरीदारी के पहले दिन कुल 44 एमटी धान की खरीद हुई है। 

loksabha election banner

जानिए कहां कितनी हुई ख़रीद

डीसीओ ने कहा कि रामपुर प्रखंड में 17.500 एमटी, रामगढ़ छह एमटी, मोहनियां में 5.700 एमटी, कुदरा में दस एमटी, दुर्गावती में 5.100 एमटी, तथा भगवानपुर प्रखंड में 0. 400 एमटी धान की खरीदारी पहले दिन हुई। अन्य प्रखंडों में भी धान की खरीदारी शुरू होगी। बता दें कि जिला के कुल 10 व्यापार मंडल तथा 150 पैक्स समिति में धान की खरीदारी होनी है। डीसीओ ने कहा कि भगवानपुर के सरैया, कुदरा के सलथुआ, दुर्गावती के धरहर, मोहनियां के अंकोढ़ी गोला व दादर, रामगढ़ के अहिवास, रामपुर के बेलांव व जलालपुर में धान खरीदारी का शुभारंभ उन्होंने किया।

संवाद सूत्र, चैनपुर: धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से आगामी 15 फरवरी किया जाएगा। किसानों को धान बेचने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। धान अधिप्राप्ति के कार्य के लिए चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत जगरिया के पैक्स गोदाम का उद्घाटन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। जिसमें मौके पर चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, बीसीओ अजय कुमार एवं उपेंद्र पासवान मौजूद रहे।

15 नवंबर से 15 फरवरी तक समय निर्धारित

उद्घाटन के उपरांत जगरियां पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के द्वारा सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चैनपुर सीओ और बीसीओ अजय कुमार एवं उपेंद्र पासवान ने बताया कि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक किसानों से धान अधिप्राप्ति करने का समय निर्धारित है। इच्छुक किसान सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिसके बाद धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन करेंगे। उसके बाद पैक्स गोदाम पर धान लेकर आएंगे। समर्थन मूल्य साधारण धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड के धान 2060 प्रति क्विंटल के आधार पर संबंधित किसान को उनके बैंक खाते में धान अधिप्राप्ति के मूल भुगतान किया जाएगा। रैयतधारी किसानों से 250 क्विंटल जबकि गैर रैयत किसानों से 100 क्विंटल धान खरीद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.