नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने में जुटा नगर परिषद
नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा नित नए प्रयास कर रहा है। भभुआ नगर को ग्रीन सिटी का दर्जा मिलने के बाद नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने की दिशा में कई कार्य हुए। वर्तमान समय में नगर परिषद द्वारा नगर को सुंदर बनाने के साथ-साथ रात में प्रकाशमय बनाने का कार्य भी किया गया है।
नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा नित नए प्रयास कर रहा है। भभुआ नगर को ग्रीन सिटी का दर्जा मिलने के बाद नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने की दिशा में कई कार्य हुए। वर्तमान समय में नगर परिषद द्वारा नगर को सुंदर बनाने के साथ-साथ रात में प्रकाशमय बनाने का कार्य भी किया गया है। नगर के प्रवेश द्वार पर स्थित राजेंद्र सरोवर की रंगाई व पौधे लगाकर सुंदर बना दिया गया है। राजेंद्र सरोवर में वोट की सुविधा भी बहाल हो गई है। अब नगर परिषद द्वारा नगर की मुख्य सड़क के बीच में बने डिवाइडर की रंगाई कराई जा रह है। नगर के राजेंद्र सरोवर से कार्य शुरू करा दिया गया है। मिस्त्रियों डिवाइडर के दोनों तरफ रंगाई में जुटे हुए है। साथ ही डिवाइडर पर पौधे लगाते हुए उसकी ¨सचाई भी प्रतिदिन कराई जा रही है। नगर में इन दिनों सबसे आकर्षक डिवाइडर में लगी लाइटें हैं। शाम ढलते ही लाइटों से पूरा नगर जगमग हो जा रहा है। जिससे रात में सड़कों पर चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।