बैडमिटन खेलने गया रवाना हुए खिलाड़ी
कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित बालिका बैडमिटन का आयोजन गया के इंडोर स्टेडियम गांधी मैदान में किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए कैमूर से बिचयां गई हुई हैं।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित बालिका बैडमिटन का आयोजन गया के इंडोर स्टेडियम गांधी मैदान में किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए कैमूर से बच्चियां गई हुई हैं। जिसमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 में भाग लेने के लिए बच्चियां गई हुई है। अंडर 17 में भाग लेने के लिए प्रज्ञा कुमारी मौर्या, अंजली सिंह, सृष्टी कुमारी, अंडर 14 में भाग लेने के लिए फीजा हसन, प्रवीन, नेनशी कुमारी, अंडर 19 में साक्षी रानी, सोम्या गुप्ता, अंजली सिंह गई है। टीम प्रभारी के रूप में अजीत कुमार, आसिफ हुसैन, विनोद दुबे गए है। खेल उपाधीक्षक ने सभी को बधाई देते हुए विदा किया है। बता दें कि अंडर 14 में कैमूर की फीजा हसन ने मधुबनी के खिलाड़ी को 21-1 से हराया है।