भतीजे को चाची ने बनाया बंधक, मां व बहनें पहुंची थाना
बीते दस दिनों से चाची ने बनाया है बंधक मामला भभुआ के वार्ड 25 का - चोरी के आरोप में बहन भाई व मां को जज के समक्ष होना था प्रस्तुत संवाद सहयोगीभभुआ नगर के
नगर के वार्ड 25 में एक युवक को उसके चाची के द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत करने के लिए मां व उसकी बेटी भभुआ थाना पहुंच कर पुलिस बल की मदद मांगी। पुलिस बल के माध्यम से छुड़ाने के लिए मां व बेटी ने थानाध्यक्ष से गुहार लगाई। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला अपनी दो बेटियों को लेकर गुरुवार को करीब 11 बजे के आसपास भभुआ थाना पहुंची। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वो कुछ वर्ष पहले चोरी के आरोप में फंसी थी। जिसमें महिला शकुंतला देवी, उसकी बेटी गुड़िया व नीतू तथा उसके बेटा अरूण कुमार पर प्राथमिकी हुई थी। गुरुवार को उक्त मामले में चारों को जज के समक्ष प्रस्तुत होना था। लेकिन महिला ने बताया कि उसके बेटे को उसकी गोतिनी यानी की सोहन चौधरी की पत्नी राधिका देवी बंधक बना ली है। उसकी चाची ने करीब दस दिनों से उसको बंधक बनाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि चोरी की प्राथमिकी करने वाला उमेश मल्लाह से उसकी चाची की मीलीभगत है और अरूण भी थोड़ा मंदबुद्धि का है। इसी का फायदा उठाकर उसकी चाची ने उसको बंधक बनाया है। जबकि गुरुवार को जज के समक्ष महिला सहित चारों को प्रस्तुत होना था। महिला ने इस मामले में पुलिस का सहारा मांगने के लिए सदर थाना पहुंची थी। ज्ञात हो कि महिला भभुआ नगर वार्ड 25 की निवासी है।