बैठक में दिव्यांगों को दी गई अधिकार की जानकारी
संवाद सूत्र, भगवानपुर: पंचायत भवन भगवानपुर में प्रखंड के सभी दिव्यांगों की बैठक वनवासी से
संवाद सूत्र, भगवानपुर: पंचायत भवन भगवानपुर में प्रखंड के सभी दिव्यांगों की बैठक वनवासी सेवा केंद्र में यूरोपियन यूनियन और जीएमआर इंडिया के तत्वावधान में हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया गब्बर मियां ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में नारद मुनि सिह ने उपस्थित दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा दिव्यांगों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में दिव्यांग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली सुविधा व लाभ दिलवाने का काम वनवासी सेवा केंद्र के यूरोपियन यूनियन और जीएमआर इंडिया के द्वारा किया जाएगा। दिव्यांगों को जानकारी दी जाएगी ताकि सरकार से मिलने वाली हर सुविधा हर दिव्यांग को मिल सके। उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिले। दिव्यांग कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग जन कल्याण समिति के सचिव शिवाजी शर्मा ने किया। मौके पर 1995 राष्ट्रीय न्याय अधिनियम 1999 समर्थ योजना पारिवारिक योजना आदि की जानकारी दी गई। बैठक में काफी संख्या में दिव्यांग उपस्थित थे।