Move to Jagran APP

कृषि मंत्री ने किया बीज निगम का औचक निरीक्षण

बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने शनिवार की शाम बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के कुदरा प्लाट सह क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम से संबंधित विविध दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:18 PM (IST)
कृषि मंत्री ने किया बीज निगम का औचक निरीक्षण
कृषि मंत्री ने किया बीज निगम का औचक निरीक्षण

बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने शनिवार की शाम बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के कुदरा प्लाट सह क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम से संबंधित विविध दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सह प्लाट अभियंता विनय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। मिली जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री के बीज निगम में पहुंचने का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रम नहीं था। इसलिए अचानक ही उनके परिसर में आने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्री कुमार सासाराम में आए थे। जहा से वे एनएच से होते हुए निगम के प्लाट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस संबंध में प्लाट अभियंता ने बताया कि मंत्री महोदय ने बीज निगम को रा सीड देने वाले किसानों की बकाया राशि के बारे में जानकारी ली तथा इसकी सूची तैयार करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उन कर्मियों से राशि की वसूली के निर्देश दिए जिन पर बीज निगम की राशि बकाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.