कर्मचारी मुख्यालय से बाहर, कार्य प्रभावित
कैमूर। नुआंव सह पंजराव पंचायत के हल्का कर्मचारी कामेश्वर यादव के बराबर प्रखंड व अंचल मुख्याल
कैमूर। नुआंव सह पंजराव पंचायत के हल्का कर्मचारी कामेश्वर यादव के बराबर प्रखंड व अंचल मुख्यालय से बाहर रहने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि सीओ अलख निरंजन यादव स्वयं कर्मचारी की भूमिका में भी कार्यो का निपटारा कर रहे हैं। गत दिनों नुआंव बाजार के एक हार्ड वेयर दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। सीओ रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गये लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंच सके। गुरूवार को पंजरांव गांव में सिलेंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। दो किशोरी झुलस गई। सीओ सूचना मिलने पर बचाव व राहत कार्य में जुट गये। बीडीओ भी घटना स्थल पर पहुंच गये। लेकिन कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर तक नदारद थे। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी कामेश्वर यादव नुआंव अंचल से ही जुलाई 15 में सेवा निवृत हुए है एवं संविदा पर पुन: दो वर्ष के लिए भभुआ अंचल में नियोजित किये गये हैं। प्रतिनियोजन के आधार पर नुआंव अंचल में कार्यरत है।