हत्या का फरार आरोपित गिरफ्तार
जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली गांव से पुलिस ने शनिवार की देर शाम हत्या के 12 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:02 PM (IST)
जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली गांव से पुलिस ने शनिवार की देर शाम हत्या के 12 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआं गांव निवासी स्व. देवन राम का पुत्र राम मूरत राम ने लगभग 12 वर्ष पूर्व तेदूंआं के पूर्णमासी राम की हत्या कर दी थी। तभी से वह पुलिस से गिरफ्त से बाहर था। शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल यादव को जानकारी मिली की हत्या आरोपी अपने ससुराल बरहुली में है। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें