Move to Jagran APP

पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

कैमूर। दुर्गापूजा के मौके पर पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपित सराय ग्राम निवासी बंगा पासवान को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो महाकाल गिरोह का सदस्य है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 06:10 AM (IST)
पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

कैमूर। दुर्गापूजा के मौके पर पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपित सराय ग्राम निवासी बंगा पासवान को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो महाकाल गिरोह का सदस्य है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बीते दुर्गा पूजा के मौके पर 11 अक्टूबर को पुसौली में विवाद होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के बाद कुदरा थाना में 30 नामजद एक एक सौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था जिसमें कुदरा थाना क्षेत्र के सराय ग्राम निवासी बंगा पासवान का भी नाम था। जो काफी दिनों से फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में एसपी दिलनवाज अहमद ने बुधवार को मोहनियां थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दुर्गा पूजा के मौके पर पुसौली में हुए विवाद के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। हमले में कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान घायल हुए थे। इस घटना में 30 नामजद व एक सौ से अधिक असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हमलावरों में ज्यादातर महाकाल गिरोह के सदस्य थे। नामजद अभियुक्तों में कुदरा थाना क्षेत्र के सराय ग्राम निवासी बिहारी पासवान का पुत्र बंगा पासवान का भी नाम शामिल था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। बुधवार को सूचना मिली की बंगा पासवान घर पर है। इसके बाद कुदरा के थानाध्यक्ष शक्ति सिंह ने पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार बंगा पासवान आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मारपीट व रंगदारी के कई मामले थाना में दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.