जिले के 92 स्कूलों के बच्चे करेंगे राज्य का परिभ्रमण
राज्य सरकार विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बौद्धिक विकास को ले मुख्यमंत्री बिहार दर्शन परिभ्रमण योजना के तहत बच्चों को परिभ्रमण कराती है। इसके लिए प्रति विद्यालय राशि का आवंटन प्राप्त होता है।
राज्य सरकार विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बौद्धिक विकास को ले मुख्यमंत्री बिहार दर्शन परिभ्रमण योजना के तहत बच्चों को परिभ्रमण कराती है। इसके लिए प्रति विद्यालय राशि का आवंटन प्राप्त होता है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जिले के 92 राजकीय, राजकीयकृत, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराने के लिए 18 लाख 40 हजार रुपये की राशि का आवंटन उपलब्ध कराया है। उपलब्ध राशि से प्रत्येक विद्यालय को 20-20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों में प्राप्त राशि से विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्रों को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन परिभ्रमण योजना से जिला व प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, धार्मिक व दर्शनीय स्थलों को दिखाने के लिए बच्चों को ले जाते हैं। जिससे बच्चे उन स्थानों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।