त्रिस्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 7340 लोग
कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान बाहर से आने वाले प्रवासियों को रखने के लिए जिले में त्रिस्त
कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान बाहर से आने वाले प्रवासियों को रखने के लिए जिले में त्रिस्तरीय क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें प्रखंड, पंचायत व ग्राम स्तरों पर सेंटरों को स्थापित किया गया है। बीते 22 मई तक कैमूर जिले में बनाए गए त्रिस्तरीय क्वारंटाइन सेंटरों पर कुल 8124 लोगों को रखा गया था। जिसमें से 784 लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर पर रहकर 14 दिन का समय पूर्ण कर लिया। इन लोगों को घर भेज दिया गया है। इस तरह फिलहाल जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में 7340 प्रवासी रह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देश पर चार चरणों में पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई। लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले प्रवासी महिला पुरुष को जिले के बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रखे जाने की व्यवस्था की गई है। प्रखंड स्तर पर 115 पंचायत व ग्राम स्तर पर कुल 506 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इन्हीं सेंटरों में प्रवासियों को रखकर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।
प्रखंडवार बने क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोग =
रामगढ़ - 983
भभुआ - 414
कुदरा - 1156
चांद - 926
नुआंव - 396
भगवानपुर - 887
मोहनियां - 477
रामपुर - 762
चैनपुर - 914
दुर्गावती- 170
अधौरा - 255