देश के विभिन्न प्रदेशों से 6932 लोग गृह जिला कैमूर पहुंचे
कैमूर। देश के विभिन्न प्रदेशों में रहकर कार्य करने वाले 6932 लोग अब तक घर आ चुके हैं। इन लोगों को मेडिकल टीम व सदर अस्पताल की टीम द्वारा की गई जांच के बाद एहतियाती तौर पर उन्हें उनके घर में बने क्वारंटाइन केंद्र में सुरक्षित रहने के आवश्यक सुझाव देकर रखने के बाद मेडिकल टीम द्वारा उनके संपर्क नंबर से निगरानी की जा रही है।
कैमूर। देश के विभिन्न प्रदेशों में रहकर कार्य करने वाले 6932 लोग अब तक घर आ चुके हैं। इन लोगों को मेडिकल टीम व सदर अस्पताल की टीम द्वारा की गई जांच के बाद एहतियाती तौर पर उन्हें उनके घर में बने क्वारंटाइन केंद्र में सुरक्षित रहने के आवश्यक सुझाव देकर रखने के बाद मेडिकल टीम द्वारा उनके संपर्क नंबर से निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार उचित निर्देश भी दिया जा रहा है। विशेष स्थित में टीम स्वयं गांव व घर तक पहुंच रही है। इसके अतिरिक्त हवाई मार्ग से कैमूर पहुंचे 91 लोगों में से 16 चिह्नित लोगों को नगर के भूपेश गुप्त कालेज में बने क्वारंटाइन केंद्र में रखकर उनका इलाज करते हुए उसमें दस लोगों के पूर्व में व बाद में चार लोगों कुल 14 लोगों के स्वाब जांच के पटना भेजे गए। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार तिवारी ने की। इस दौरान लंदन व मुंबई से सीधे पटना पहुंचे क्रमश: अनुज तिवारी व राहुल गुप्ता की पटना में ही जांच की गई। संयोगवश उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसकी जानकारी पटना से आई निगेटिव रिपोर्ट की सूची से जिले के अधिकारियों को हुई। हवाई मार्ग से आने वाले शेष 77 लोगों की जांच के बाद एहतियाती तौर पर उन्हें घर पर 14 दिन दूसरों से दूरी बनाकर रहने व स्वच्छता पर ध्यान देने का सुझाव दिया गया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर अपने नंबर पर फोन करने को कहा गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में अब तक कुल 6932 लोग बाहर से अपने घर पहुंचे हैं। किस प्रखंड में कितने लोग अब तक पहुंचे-
प्रखंड का नाम - पहुंचने वालों की संख्या
भभुआ - 1280
भगवानपुर - 545
रामपुर - 459
चैनपुर - 693
चांद - 661
अधौरा - 89
मोहनियां - 610
कुदरा - 777
दुर्गावती - 732
रामगढ - 723
नुआंव - 371