क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए 597 प्रवासियों को हुआ निबंधन
कैमूर लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से कैमूर आए वैसे प्रवासी श्रमिक जिन्हें जि
कैमूर : लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से कैमूर आए वैसे प्रवासी श्रमिक जिन्हें जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था। सरकार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एनसीएस पोर्टल पर निबंधन करने का कार्य प्रारंभ किया। ताकि लोग अपने गृह जिला में रोजगार प्राप्त कर सके। क्वारंटाइन सेंटरों में रहने वाले श्रमिकों में कुशल व अकुशल काम जानने वाले लोगों को भी निबंधित किया गया है। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों का निबंधन क्वारंटाइन सेंटर पर जा कर एकत्रित सूचना के आधार पर किया गया है। कुल 597 प्रवासी श्रमिकों का निबंधन कर लिया गया है। जिन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसे प्रवासी हैं जिनका निबंधन नहीं हुआ है वे लोग जिला कार्यालय में संपर्क कर अपना निबंधन कराना सुनिश्चित कर लें। ताकि उन्हें भी गृह जिला में रोजगार मिल सके।
प्रखंडवार निबंधित प्रवासी श्रमिक
भभुआ - 53
भगवानपुर- 259
चांद- 67
कुदरा - 69
नुआंव- 23
रामगढ़ - 20
रामपुर- 11
मोहनियां - 2
चैनपुर- 93