Move to Jagran APP

5439 महिला कामगारों ने कराया अपना निबंधन

जिले के महिला व पुरुष कामगारों को श्रम कल्याण विभाग बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 10:53 PM (IST)
5439 महिला कामगारों ने कराया अपना निबंधन
5439 महिला कामगारों ने कराया अपना निबंधन

जिले के महिला व पुरुष कामगारों को श्रम कल्याण विभाग बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। लेकिन यह लाभ वैसे ही कामगारों को दिया जाता है जो श्रम विभाग में निबंधित हैं।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में अब तक 13593 कामगारों का निबंधन किया गया है। इसमें से 5439 महिल कामगारों ने निबंधन कराया है। कामगारों के निबंधन के लिए श्रम विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने का काम कर रहा है तथा वैसे मजदूरों को भी बताया जा रहा है कि वे अपने निबंधित कार्ड का नवीनीकरण करा लें। जिसकी तिथि समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि निबंधित महिला व पुरूष कामगारों के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें मातृत्व लाभ योजना, विवाह सहायता योजना, महिला कामगार की पुत्रियों के विवाह में अनुदान के रूप में सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा बिहार शताब्दी गृह निर्माण, औजार व साइकिल क्रय के लिए पुरुष कामगारों को विशेष अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके अलावा चिकित्सा सहायता, पेंशन, परिवार पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, दाह संस्कार सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ निबंधित कामगारों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व जिला मुख्यालय से संपर्क कर श्रमिक निबंधन करा सकते हैं। इसके अलावा घरेलू कामगार महिलाओं का भी निबंधन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.