रामगढ़ विस क्षेत्र की बदलेगी सूरत, 46 सड़कों का होगा कायाकल्प
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों का कायाकल्प होगा। 125 करोड़ रुपये की लागत से कुल 46 सड़कों(200 किलोमीटर) का निर्माण किया जाएगा। इनमें से दुर्गावती प्रखंड की 24 रामगढ़ प्रखंड की 19 तथा नुआंव प्रखंड की तीन सड़कें शामिल हैं। इन सभी सड़कों का पांच वर्ष तक रखरखाव व मेंटेनेंस का कार्य भी संवेदक को करना है।

गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान होने के बाद टेंडर में भेजा जा रहा है। सरकार इस बार इन सड़कों की रूप रेखा बदलने जा रही है। संवेदक को प्रतिवर्ष मेंटेनेंस का कार्य कराना है। ऐसा उनके द्वारा नहीं होने पर मेंटेनेंस की रोक की जाएगी। दूसरे संवेदक को बहाल कर मेंटेनेंस कराया जाएगा। मेंटेनेंस के लिए एक ही साथ पांच साल के लिए राशि संवेदक को नहीं दी जाएगी। लोगों से बनने वाली सभी सड़कों की निगरानी स्वयं करने की विधायक ने अपील की। ताकि किसी प्रकार की गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो। उन्होंने कहा कि सांसद विधायक मद से बनी सड़कें भी इस योजना में शामिल की गई है। बैठक के दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया बब्बू सिंह, पूर्व जिप सदस्य रामराज भारती, त्रिपुरारी चौबे, मदनमोहन पांडेय, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू प्रजापति, विष्णु कुमार सहित कई उपस्थित थे।