Move to Jagran APP

रामगढ़ में संवीक्षा बाद पैक्स अध्यक्ष के लिए 40 चुनाव मैदान में

महुअर व नोनार पंचायत में निर्विरोध हुए अध्यक्ष संवाद सूत्र रामगढ़ प्रखंड कृषि साख सहयोग समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी होने की संभावना प्रबल हो गई है। 13 में 12 पंचायत के लिए हो रहे पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को संवीक्षा का कार्य संपन्न हो

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 04:23 PM (IST)
रामगढ़ में संवीक्षा बाद पैक्स अध्यक्ष के लिए 40 चुनाव मैदान में
रामगढ़ में संवीक्षा बाद पैक्स अध्यक्ष के लिए 40 चुनाव मैदान में

प्रखंड कृषि साख सहयोग समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी होने की संभावना प्रबल हो गई है। 13 में 12 पंचायत के लिए हो रहे पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को संवीक्षा का कार्य संपन्न हो गया। दो दिन तक चले इस संवीक्षा कार्य के बाद अध्यक्ष पद के लिए 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि इन पंचायतों में सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव में एक दो जगहों को छोड़ सभी सदस्य का चुनाव भी निर्विरोध होना तय ही है। बीआरसी में चल रहे संवीक्षा कार्य का निरीक्षण प्रेक्षक राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया तथा उन्होंने चुनाव के कार्य में लगे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड की 13 पंचायतों में से बड़ौरा को छोड़ सभी 12 पंचायतों में पैक्स का चुनाव हो रहा है। जिसमें महुअर से संजय सिंह व नोनार पंचायत से बालकेश्वर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। शेष दस पंचायतों में चुनाव के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव कंट्रोलर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अहिवास पंचायत से तीन, सिझुआं से छह, मसाढ़ी से दो, सिसौड़ा से तीन, रामगढ़ से तीन, नरहन जमुरना से चार, सहुका से छह, सदुल्लहपुर डरवन से चार, देवहलियां से चार तथा बंदीपुर से पांच उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.