किसान सभा का 36 वां सम्मेलन शुरू
भभुआ। बिहार राज्य किसान सभा कैमूर जिला का 36 वां सम्मेलन नगर में स्थित ¨हदी नवजीवन पुस्तकाल
भभुआ। बिहार राज्य किसान सभा कैमूर जिला का 36 वां सम्मेलन नगर में स्थित ¨हदी नवजीवन पुस्तकालय में रविवार को शुरू हुआ। जिसकी अध्यक्षता राम दुलार ¨सह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोला प्रसाद दिवाकर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकारी कर्मी उद्योगपति आदि की तुलना में उनके उपज का दाम सबसे कम बढ़ा है। मौके पर जिला किसान काउंसिल का गठन किया गया। जिसमें राधे कृष्ण शास्त्री को अध्यक्ष तथा बलदाऊ ¨सह को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं राम दुलार ¨सह, रामचंद्र प्रसाद, देवमूरत ¨सह को उपाध्यक्ष, ब्रजेश ¨सह, बृजराज ¨सह, राम राज ¨सह को उप सचिव, लियाकत अंसारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मून्ना ¨सह, शिव मूरत साह, महबूब अंसारी, अशोक कुमार, हनुमान ¨बद, राम सूधन को जिला कमेटी के रूप में नियुक्त किया गया। सभा को राम दुलार ¨सह, रंगलाल पासवान, राधेकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र प्रसाद, मनोहर राम, बलदाऊ ¨सह, लियाकत अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।