विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Awas Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब बिहार के हजारों लाभुकों को जल्द मिलेंगे आवास के पैसे

Published: Sat, 06 Apr 2024 02:28 PM (IST)

Indira Awas Yojana भभुआ में 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें 29367 ...और पढ़ें

Awas Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब बिहार के हजारों लाभुकों को जल्द मिलेंगे आवास के पैसे
Awas Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब बिहार के हजारों लाभुकों को जल्द मिलेंगे आवास के पैसे

HighLights

  1. प्रखंडों में राशि के अभाव में 3063 इंदिरा आवास अपूर्ण
  2. 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का था लक्ष्य

जागरण संवाददाता, भभुआ। Indira Awas Yojana भभुआ में वित्तीय वर्ष 2012 से 2015-16 तक 32430 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें 29367 आवास काे पूर्ण कर लिया गया है। अभी भी जिले के प्रखंडों में राशि के अभाव में 3063 इंदिरा आवास अपूर्ण हैं।

ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राशि के अभाव में अपूर्ण आवासों को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, जिससे अब राशि के अभाव में अधूरे पड़े इंदिरा आवास पूर्ण होंगे।

एमआइएस पदाधिकारी ने क्या कहा 

इस संबंध में एमआइएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि इंदिरा आवास के वैसे लाभुक जिनके आवास राशि के अभाव में अपूर्ण रह गए थे उन्हें पूर्ण करने के लिए लाभार्थियाें को बकाया राशि का भुगतान प्रखंड स्तर पर शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि यह सभी लाभुक वर्ष 2012 से 2015-16 के हैैं। जिनके इंदिरा आवास राशि के अभाव में नहीं बन सके थे। उस समय मद में राशि नहीं थी।

प्रखंडवार अपूर्ण इंदिरा आवासों की संख्या-

प्रखंड - अपूर्ण इंदिरा आवासों की संख्या

अधौरा- 1402

भभुआ- 235

भगवानपुर- 92

चैनपुर- 166

चांद- 471

दुर्गावती- 259

कुदरा- 132

मोहनियां- 111

नुआंव- 33

रामगढ़- 62

रामपुर- 100

जिले में वित्तीय 2012 से 2015-16 में प्रखंडवार आवास बनाने को मिला लक्ष्य

प्रखंड - लक्ष्य

अधौरा-2117

भभुआ- 4910

भगवानपुर-2323

चैनपुर- 4388

चांद- 3170

दुर्गावती- 2761

कुदरा- 2527

मोहनियां- 3912

नुआंव-1637

रामगढ़- 2359

रामपुर- 2326

जिले में वित्तीय 2012 से 2015-16 में प्रखंडवार पूर्ण आवासों की संख्या-

प्रखंड - पूर्ण आवासों की संख्या

अधौरा-715

भभुआ- 4675

भगवानपुर-2231

चैनपुर- 4222

चांद- 2699

दुर्गावती-2502

कुदरा- 2395

मोहनियां- 3801

नुआंव-1604

रामगढ़- 2207

रामपुर- 2226

ये भी पढ़ें- 

5 हजार Niyojit Shikshak पर बड़ा संकट! KK Pathak के विभाग ने तैयार कर लिया प्लान; अब क्या करेंगे गुरुजी

Bihar Politics: 'लालू जी आप पार्टी का...', टिकट बंटवारे पर RJD सुप्रीमो के खिलाफ उतरा यह दिग्गज नेता