ईंट भट्ठा लूटकांड में शामिल तीन गिरफ्तार
पुलिस ने ईंट भट्ठा लूटकांड में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि 28 दिसंबर 2018 की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कबिलासपुर के समीप रामगढ़ ककरैत पथ के उत्तर पश्चिमी दिशा में स्थित पूर्व प्रमुख यमुना ¨सह यादव के ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों के के साथ मारपीट कर नकदी, कपड़ा, आभूषण इत्यादि सामान सहित कार्यालय का पंखा व जरूरी कागजात अपराधियों ने लूट लिया था।
पुलिस ने ईंट भट्ठा लूटकांड में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि 28 दिसंबर 2018 की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कबिलासपुर के समीप रामगढ़ ककरैत पथ के उत्तर पश्चिमी दिशा में स्थित पूर्व प्रमुख यमुना ¨सह यादव के ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों के के साथ मारपीट कर नकदी, कपड़ा, आभूषण इत्यादि सामान सहित कार्यालय का पंखा व जरूरी कागजात अपराधियों ने लूट लिया था। मामले में प्रमुख ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी वक्त से इस मामले के अनुसंधान में जुटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और साथ ही एक गवाह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको तीनों आरोपितों ने एक मोबाइल 500 रुपये में बेचा था। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ईंट भट्ठे पर चोरी हुई सात मोबाइल में से 4 मोबाइल भी बरामद हुई है। बाकी के बचे मोबाइल और सामान को खोजने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
डीएसपी रघुनाथ ¨सह ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मोबाइल और अन्य सामानों के लूटने के आरोप में तीन लोगों को बुधवार की सुबह अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल मगरू डोम उम्र 50 वर्ष पिता गुल्ला डोम, हजारी प्रजापति उम्र 40 वर्ष पिता अकलू प्रजापति दोनों ग्राम सहबाजपुर थाना मोहनियां क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा तीसरा आरोपी केसरी नंदन राम उम्र 35 वर्ष पिता भूखन राम ग्राम कबिलासपुर थाना दुर्गावती का रहने वाला है। इन तीनों की गिरफ्तारी पुलिस ने इनके निवास स्थान से ही की है। डीएसपी ने बताया कि तीनों लोगों ने एक मोबाइल कुदरा थाना के ग्राम भटवालिया के रहने वाले अभय कुमार को 500 रुपये में बेचा था। उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन लोगों का ग्रुप काफी लंबा और सक्रिय है। पुलिस कांफ्रेंस के दौरान मोहनियां डीएसपी के अलावा मोहनिया इंस्पेक्टर ¨वध्याचल प्रसाद, दुर्गावती थानाध्यक्ष सुहेल अहमद, एसआइ विनय कुमार मौजूद रहे।