Move to Jagran APP

2014 के लोकसभा चुनाव में तीन महिलाओं ने आजमाया था भाग्य

आधी आबादी की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ने का एक उदाहरण वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला था। उस समय सासाराम संसदीय सीट के लिए तीन महिलाओं ने चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:12 AM (IST)
2014 के लोकसभा चुनाव में तीन  महिलाओं ने आजमाया था भाग्य
2014 के लोकसभा चुनाव में तीन महिलाओं ने आजमाया था भाग्य

शुभम कुमार, भभुआ

loksabha election banner

आधी आबादी की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ने का एक उदाहरण वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला था। उस समय सासाराम संसदीय सीट के लिए तीन महिलाओं ने चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था। भले ही जीत उनकी नहीं हुई, लेकिन उनके चुनाव के दौरान किए गए मेहनत ने सात पुरुष प्रत्याशियों के भी पसीने छोड़ा दिए थे। पिछले लोस चुनाव में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें कुल 8 लाख 33 हजार 409 वोट पड़े थे। अभी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी एक महिला प्रत्याशी मीरा कुमार पुन: अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं, लेकिन शेष दो की चर्चा अभी नहीं है।

2014 के लोस चुनाव की बात करे तो मैदान में चार निर्दलीय प्रत्याशी भी उतरे थे। जिनमें किसी को भी दस हजार मत भी नहीं प्राप्त हुआ था। उस समय भाजपा की सीट पर चुनाव लड़े छेदी पासवान व कांग्रेस से मीरा कुमार थीं। इस बार भी ये दोनों चुनावी मैदान में है। वर्ष 2014 के चुनाव में सासाराम संसदीय क्षेत्र से भाजपा के छेदी पासवान को 366087 व कांग्रेस की मीरा कुमार को 302760 मत प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में जदयू ने अपने प्रत्याशी के रूप में केपी रमैया को मैदान में उतारा था। जिन्हें 93310 मत प्राप्त हुए थे। इसके अलावा चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे शेष आठ लोगों में बसपा व आम आदमी पार्टी को छोड़ किसी भी प्रत्याशी को दस हजार मत नहीं प्राप्त हो सके। इस बार पिछले लोस चुनाव से कुछ अलग पार्टियों का समीकरण है। जिसके चलते वोटों का समीकरण भी बदल रहा है। वर्ष 2014 में प्रत्याशियों को मिले मत छेदी पासवान, भाजपा- 366087

मीरा कुमार, कांग्रेस - 302760

केपी रमैया, जदयू- 93310

बालेश्वर भारती, बसपा - 31528

गीता आर्या, आम आदमी पार्टी -11005

तेतरा देवी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया -7486

सरोज राम, बमुपा - 3906

सुरेंद्र राम , निर्दलीय - 6144

राजनारायण राव, निर्दलीय - 4395

रविकांत चौधरी, निर्दलीय - 3980

नंदलाल राम, निर्दलीय- 2808


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.