किशोर ने बालक से किया अप्राकृतिक यौनाचार
कैमूर। बीते शाम नगर के वार्ड संख्या पांच में एक आठ वर्षीय बालक के साथ एक किशोर द्वारा अप्राकृतिक यौन
कैमूर। बीते शाम नगर के वार्ड संख्या पांच में एक आठ वर्षीय बालक के साथ एक किशोर द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को बालक के परिजन मोहनियां थाना पहुंचे। जहां घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल अस्पताल में पीड़ित बालक का चिकित्सकीय जांच कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में पड़ोसी के आठ वर्षीय बच्चे को बाला फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया। रोते हुए घायल बालक घर पहुंचा। अपने माता पिता को आपबीती सुनाई। इसे सुनकर लोग स्तब्ध रह गए। पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि सामाजिक लोकलाज के कारण वे लोग तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दिए। घटना को अंजाम देने वाले किशोर और उसके परिजन उल्टे उन्हीं लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए और धमकी देने लगे कि घटना की सूचना अगर थाना को दिए तो अंजाम बुरा होगा। मंगलवार को मोहनियां थाना में अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित बालक ने मोहनियां थाना में आपबीती सुनाई है। दोषी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।