डेढ़ महीने में 15 बाइकों की चोरी, पुलिस परेशान
कैमूर। थाना क्षेत्र के कई जगहों से डेढ़ माह के अंदर डेढ़ दर्जन बाइकों की चोरी हुई है। पहली बाइक जीब
कैमूर। थाना क्षेत्र के कई जगहों से डेढ़ माह के अंदर डेढ़ दर्जन बाइकों की चोरी हुई है। पहली बाइक जीबी कॉलेज के पीछे एक मकान में से शिक्षक मनीष ¨सह की बाइक का ताला तोड़कर चोरी की गई। इसके पहले इसी मकान से शिक्षक अर¨वद पांडेय की बाइक की चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को होने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हो सका। तब तक बाजार के काशी शर्मा के घर में भीषण चोरी के साथ उनके घर में रखी गई बाइक को भी चोर ले गए। कॉलेज में विश्वविद्यालय गेम के दौरान नेशनल कमेंटेटर के समधी व सहुका के सोनु की भी बाइक दिनदहाड़े लोगों के सामने से गायब हुई थी। यही नहीं पंजाब नेशनल बैंक व बैंक आफ इंडिया शाखा के पास से इतने ही दिनों में चार बाइक गायब हुई। इसके अलावा खोरहरा पुल पर से दीपक नामक व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूटी गई। पुलिस के लिए सिरदर्द तब बना जब एक पुलिस कर्मी की छठ के दिन ही नोनार गांव के पास हथियार सटा कर बाइक लूट ली गई। उस दौरान उक्त सिपाही की पत्नी का जेवर आभूषण भी लूटे गए थे।लेकिन इन सारी घटनाओं के बाद पुलिस को केवल प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा कुछ हासिल नहीं हो सका है।