15 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार बैठा के नेतृत्व में
कैमूर। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार बैठा के नेतृत्व में जीविका के द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों की बेरोजगार महिलाओं की 15 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु हुई। प्रशिक्षण स्थानीय ट्राइसेम भवन में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का गुर सिखाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सामुदायिक समन्वयक अभिषेक कुमार की देख रेख में आरसेटी चैनपुर के माध्यम से कराया जा रहा है। अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अगरबत्ती उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। जिससे स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त ऋण की राशि को स्वरोजगार हेतु सार्थक उपयोग होगा। वहीं दूसरी ओर समूह के सदस्य आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे। अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि बाजार की उपलब्धता कराई जाएगी। मौके पर अशोक कुमार, चन्द्रमा ¨सह, नोडल ग्राम संगठन की अध्यक्ष अंशू पटेल भी उपस्थित रहीं।