Move to Jagran APP

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बनेगी 12 सड़क, 116 करोड़ की मिली स्वीकृति

केंद्र व राज्य की सरकार विकास की राजनीति कर रही है। सबका साथ सबका विकास व सामाजिक न्याय के साथ सबका विकास के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में तीन सड़क व पांच पुल निर्माण का निर्माण होगा। इसके लिए 227 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र का भी कायाकल्प होगा। यहां 12 सड़कों के लिए 116 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इसके लिए डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ये बातें प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहीं। वे शुक्रवार को नगर परिषद परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 07:26 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 07:26 AM (IST)
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बनेगी 12 सड़क, 116 करोड़ की मिली स्वीकृति
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बनेगी 12 सड़क, 116 करोड़ की मिली स्वीकृति

केंद्र व राज्य की सरकार विकास की राजनीति कर रही है। सबका साथ सबका विकास व सामाजिक न्याय के साथ सबका विकास के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में तीन सड़क व पांच पुल निर्माण का निर्माण होगा। इसके लिए 227 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र का भी कायाकल्प होगा। यहां 12 सड़कों के लिए 116 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इसके लिए डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ये बातें प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहीं। वे शुक्रवार को नगर परिषद परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सभी जिले से पटना राजधानी तक छह घंटे में पहुंचने के लिए सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। अब मुख्यमंत्री की सोच के अनुसार 2020 तक पांच घंटे में जिले से राजधानी पहुंचने के लिए सड़क व पुल निर्माण की योजना पर कार्य चल रहा है। मंत्री ने कहा कि शहर के तर्ज पर गांवों का विकास करने के लिए हर घर नल का जल गली व नाली के निर्माण किए जा रहे हैं। इस योजना का कार्य भी 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव को बिजली से जोड़ दिया गया है। अब घर घर बिजली पहुंचाने का कार्य चल रहा है। ऐसे में कोई लालटेन की बात कहने वाला अगर आए तो आप कह सकते हैं मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के खाते में प्रति वर्ष छह हजार की राशि डालेगी।

समारोह के दौरान मंत्री ने तीन सड़क व पांच पुल निर्माण का शिलान्यास किया। जिसमें एनएच दो डिड़िखली से घिनहुपट्टी नुआंव तक दस किलोमीटर में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होगा। जिस पर 23 करोड़ 01 लाख 91 हजार रुपये खर्च करने की योजना है। वहीं, मोहनियां-चौसा से रामगढ़-बड़ौरा आठ किलोमीटर पथ के निर्माण पर 20 करोड़ 04 लाख 36 हजार रुपये खर्च होंगे। भभुआ-भगवानपुर मुख्य सड़क के राजपुर से ओर्रा धरवार पथ के निर्माण पर 27 करोड़ 48 लाख 07 हजार रुपये खर्च करने की योजना है। इसके अलावा रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय से परसथुआं तक पथ में गोड़सरा गांव के पास दुर्गावती नदी पर आरसीसी पुल पर 7 करोड़ 51 लाख 39 हजार रुपये, दुर्गावती प्रखंड के मचखियां से मचखियां उच्च विद्यालय पथ में दुर्गावती नदी पर आरसीसी पुल पर 8 करोड़ 87 लाख 04 हजार रुपये, अधौरा प्रखंड अंतर्गत चैनपुरा गांव के पास कर्मनाशा नदी पर आरसीसी पुल पर 3 करोड़ 99 लाख 03 हजार रुपये, भभुआ-अधौरा पथ पर ग्राम ताला गांव के 40 किलोमीटर दूर सुअरा नदी पर पुल के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपये व प्रखंड भभुआ के गोराईपुर गांव के सामने दुर्गावती नदी पर पुल के लिए 6 करोड़ 97 लाख 17 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर

मंत्री ने बताया कि मोहनियां-रामगढ़ पथ में दुर्गावती नदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिस पर कुल 17 करोड़ 51 लाख 04 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के चहारदीवारी निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिस पर 23 लाख 59 हजार रुपये खर्च करने की योजना है। साथ ही मां मुंडेश्वरी देवी पर्वत पर आकाशीय रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसकी निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इस पर कुल 7 करोड़ 32 लाख 42 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सभा को मंत्री बृज किशोर ¨बद, रामगढ़ विधायक अशोक ¨सह, भभुआ विधायक ¨रकी रानी पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भभुआ विधायक ¨रकी रानी पांडेय व संचालन आकाशवाणी पटना के उद्घोषक राजीव रंजन ने किया। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता विवेकानंद यादव, कार्यपालक अभियंता राजेंद्र राय, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता अर¨वद कुमार रजक व पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना प्रबंधक राम विलास यादव, परियोजना अभियंता सत्येंद्र पासवान व एएनएचआइ के विनय कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर जिप अध्यक्ष विश्वंभर नाथ यादव, जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, चंद्रभान ¨सह, जिला महामंत्री संतोष ¨सह, रघुवंश राम, सीमा पांडेय, कृष्णा जायसवाल, डोमा खरवार, सुजीत ¨सह, वीणा श्रीवास्तव, राम प्यारे ठाकुर, ओपी गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.