लॉकडाउन का उल्लंघन करते 11 लोग गिरफ्तार
कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रविवार को चैनपुर हाटा खरिगांवा आदि स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस के द्वारा बाइक से गश्ती की जा रही थी। जिसमें बिना कार्य सड़क पर घूमते 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करते 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रविवार को चैनपुर, हाटा, खरिगांवा आदि स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस के द्वारा बाइक से गश्ती की जा रही थी। जिसमें बिना कार्य सड़क पर घूमते 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि ग्राम हाटा एवं चैनपुर के बाजारों में स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पूर्ण रुप से पालन नहीं किया जा रहा है। कई ऐसे व्यवसायी हैं जो प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनते ही अपने-अपने दुकानों का शटर गिरा दे रहे हैं और जैसे ही प्रशासन के वाहन उस एरिया से चले जा रहे हैं दुकान खोलकर बैठ जा रहे हैं।