Move to Jagran APP

कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति घायल, तीन मवेशियों की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में रविवार देर रात कचा मकान गिरजाने से उसके मलबे में दब कर तीन मवेशियों की मौत हो गई। जबकि उसमें सोया एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:30 AM (IST)
कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति  घायल, तीन मवेशियों की मौत
कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति घायल, तीन मवेशियों की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में रविवार देर रात कच्चा मकान गिरजाने से उसके मलबे में दब कर तीन मवेशियों की मौत हो गई। जबकि उसमें सोया एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कल्याणपुर गांव निवासी सुदर्शन पांडेय का कच्चा का मकान गिर जाने से उसमें पहले से बांधी हुई दो गाय एवं एक बछिया दबकर मर गई। जबकि उसमें सोया हुआ व्यक्ति रवि कांत पांडेय बुरी तरह से घायल हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे। जिसके बाद वहां पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से घर के गिरे हुए मलबे को हटाया गया। जिसमें दबे हुए व्यक्ति को निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। गिरे हुए घर के मलबे हटाने के बाद दो गाय एक बछिया सहित तीनों मवेशी मृत अवस्था में पाई गई। इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। वहीं परिवार के लोग काफी सदमे में है। ज्ञात हो कि गिरा हुआ घर पोखर किनारे बना हुआ है। जो लगातार हुई बारिश की वजह से गिर गया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मुखिया पति सजीवन साह के द्वारा सीओ को दी गई। जो मौके पर तुरंत पहुंच कर स्थिति का जायजा लिए एवं सुदर्शन पांडेय को सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन से मिलने वाली सहायता राशि प्रदान करने का भरोसा दिया। बता दें कि सुदर्शन पांडेय गरीब व्यक्ति हैं। जो पुराने कच्चे के मकान में रहते हैं। घर गिर जाने से उनके परिवार पर बहुत ही मुसीबत आ गई है। वो अपनी जीविका चलाने के लिए 60 वर्ष की उम्र में एक किराने की दुकान चलाते हैं।

उधर, दुर्गावती प्रखंड के ही धड़हर पंचायत के पिपरी गांव में गामा कुंअर पति स्व. हृदय नारायण राजभर एवं कानपुर गांव के राम अवतार यादव पुत्र राम जी यादव दोनों लोगों का कच्चा मकान गिर जाने से खाने पीने का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.