देसी एक नली बंदूक के साथ अपराधी गिरफ्तार
जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक नाली देसी बंदूक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी मुकेश मुसहर पिता सुराहू मुसहर गांव हरिपुर थाना भगवानपुर है। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली की हरिपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा चंदा वसूली की जा रही है। इस दौरान वह अवैध हथियार लेकर किसी ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पाकर तत्काल थानाध्यक्ष भगवानपुर राकेश कुमार रोशन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुकेश मुसहर को गिरफ्तार करते हुए एक नाली देसी बंदूक को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि उक्त अपराधी पूर्व में शराब मामले में जेल जा चुका है। इस मौके पर एएसपी अभियान राजीव रंजन, भगवानपुर थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।