चार वर्षीय बच्चे के साथ महिला अगवा
जमुई। थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव से एक महिला को उसके चार वर्षीय ब'चे के साथ अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 07:13 PM (IST)
जमुई। थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव से एक महिला को उसके चार वर्षीय बच्चे के साथ अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परिजन ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में श्रवण तांती ने कहा है कि 9 दिसम्बर को उसके भाई महेश तांती की पत्नी संगीता देवी एवं उसके चार साल के पुत्र देवराज को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया है। अगवा करने वाले ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि पुलिस या कोर्ट में केश किया तो अंजाम बुरा होगा।थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें