पूजा करने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्यमार्ग पर जमहरा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन क
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:42 PM (IST)
जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्यमार्ग पर जमहरा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कर्णगढ़ निवासी मुन्नी देवी अपने बेटे रोहित कुमार के साथ बाइक से सरौन काली मंदिर पूजा करने जा रही थी। जमहरा मोड़ पर गिरिडीह की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मां-बेटे असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गए। जिससे मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए मुन्नी देवी को रेफरल अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे मौत हो गई। मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें