Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी

जमुई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने जूम एप के माध्यम से जमुई जिला स्तरीय किसान मोर्चा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 05:16 PM (IST)
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी

जमुई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने जूम एप के माध्यम से जमुई जिला स्तरीय किसान मोर्चा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जमुई जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने की।

prime article banner

वर्चुअल रैली की शुरुआत दिन के 11:30 बजे हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अजय प्रताप ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अन्नदाता के सहयोग के बगैर हम कुछ नहीं कर सकते। वर्चुअल रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह, वासुदेव मिश्रा, राजू कुमार सिंह, अनिल कुमार, मु. जरीफ, अलीगंज मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, नागेश्वर यादव, कुणाल सिंह, किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी जीतू के अलावा जिला किसान मोर्चा के प्रखंड व मंडल अध्यक्षों ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.