Move to Jagran APP

हरीश को अधीक्षण तथा उदयभान को मिली कार्यपालक अभियंता की कमान

संवाद सहयोगी जमुई जल संसाधन अभियंत्रण वाल्मी पटना के प्राध्यापक हरीश कुमार अब सिचाई अंचल जमुई के अधीक्षण अभियंता होंगे। वे निवर्तमान अधीक्षण अभियंता शाहिद इकबाल की जगह लेंगे। शाहिद इकबाल का तबादला मुख्य अभियंता औरंगाबाद के पद पर किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 06:45 PM (IST)
हरीश को अधीक्षण तथा उदयभान को मिली कार्यपालक अभियंता की कमान
हरीश को अधीक्षण तथा उदयभान को मिली कार्यपालक अभियंता की कमान

- बदले गए लक्ष्मीपुर के भी कार्यपालक अभियंता

loksabha election banner

- सिचाई प्रमंडल सिकंदरा में कार्यपालक अभियंता की हुई पोस्टिग

संवाद सहयोगी, जमुई : जल संसाधन अभियंत्रण वाल्मी पटना के प्राध्यापक हरीश कुमार अब सिचाई अंचल जमुई के अधीक्षण अभियंता होंगे। वे निवर्तमान अधीक्षण अभियंता शाहिद इकबाल की जगह लेंगे। शाहिद इकबाल का तबादला मुख्य अभियंता औरंगाबाद के पद पर किया गया है। लंबे अंतराल के बाद सिचाई प्रमंडल जमुई को उदय भान सिंह के रूप में स्वतंत्र कार्यपालक अभियंता मिल गया है। अब तक लक्ष्मीपुर के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार जमुई का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले झाझा सिचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अशोक अग्रवाल जमुई सिचाई प्रमंडल अंतर्गत सिचाई व्यवस्था की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। उदयभान सिंह मुख्यालय में योजना एवं मानिटरिग के कार्यपालक अभियंता पद पर कार्यरत थे। इनके जिम्मे अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता कमांड क्षेत्र विकास प्रमंडल लखीसराय का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। लक्ष्मीपुर के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार का भी स्थानांतरण हुआ है। इनकी जगह योजना एवं मानिटरिग के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार लेंगे। सिचाई प्रमंडल झाझा के कार्यपालक अभियंता के कार्यकारी प्रभार में प्राक्कलन पदाधिकारी दीपक प्रधान बने रहेंगे। योजना एवं विकास विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता अभय कुमार चंदन को सिकंदरा सिचाई प्रमंडल के कार्यकारी प्रभार में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है। सिचाई अंचल में पदस्थापित सहायक अभियंता अनुराग वर्मा तथा सिचाई प्रमंडल जमुई में कार्यरत सहायक अभियंता जियाउल मुरासोलीन का भी तबादला हुआ है। जियाउल मुरासोलीन अभियंता प्रमुख के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय में योगदान देंगे जबकि अनुराग वर्मा का तबादला दरभंगा सिचाई प्रमंडल में किया गया है। सहायक अभियंता अनुराग की पोस्टिग हाल ही में जमुई सर्किल में हुई थी। इधर लक्ष्मीपुर सिचाई प्रमंडल में पदस्थापित सहायक अभियंता धर्मवीर कुमार को सारण नहर प्रमंडल मैरवा का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। जमुई जिले से तीन सहायक अभियंताओं का तबादला हुआ है लेकिन उनकी जगह किसी की पोस्टिग नहीं हुई है। लिहाजा खरीफ सीजन में किसानों के लिए परेशानी उत्पन्न होना लाजिमी माना जा रहा है। यहां बता दें कि सिचाई प्रमंडल जमुई में एकमात्र सहायक अभियंता मुकेश कुमार रह गए हैं। अभियंत्रण सेवा 2022 में इनकी नियुक्ति के साथ जमुई पोस्टिग हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.