सिलाई कटाई प्रशिक्षण का आयोजन
जमुई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शुक्रवार को होली मिशन स्कूल में बुनियादी व्यवसाय और निपुणता शिक्षा कार्यक्रम के तहत सिलाई कटाई प्रशिक्षण का आयोजन अम्बेडकर विकास समिति द्वारा किया गया।
जमुई। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शुक्रवार को होली मिशन स्कूल में बुनियादी व्यवसाय और निपुणता शिक्षा कार्यक्रम के तहत सिलाई कटाई प्रशिक्षण का आयोजन अम्बेडकर विकास समिति द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन होली मिशन स्कूल के प्राचार्य एस पीटर, नजारी पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस पीटर ने कहा कि महिलाओं के पास कौशल शिक्षा होना बहुत जरूरी है। जिससे वह रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के लिए बहुत जरूरी एवं सराहनीय है। कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा की सिलाई कटाई का प्रशिक्षण तीन माह तक चलेगा जिसमें 25 महिलाओं को इसका प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद केंद्र की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण हांसदा, राजकुमार दास, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विकास कुमार दास आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अम्बेडकर विकास समिति के सचिव अरुण कुमार के अलावा प्रशिक्षण प्राप्त करने आई महिलाओं में रीता कुमारी, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, सबिता कुमारी, रुब्बी कुमारी, रेखा कुमारी, गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी तथा रानी कुमारी शामिल थी।