शिक्षक संघ की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ खैरा प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को हुई।
जमुई। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ खैरा प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान तथा 18 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी । बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष भोला कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में संघ का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में हजारों की संख्या में शिक्षक बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ आनंद कौशल गुट से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा संघ सबसे सशक्त होगा। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी शिक्षकों से 18 फरवरी को पटना चलकर धरना प्रदर्शन-कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। जिला सचिव सपन कुमार ¨सह ने कहा कि हजारों की संख्या में जिले से शिक्षक पटना जाएंगे जिसमें खैरा से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने मान सम्मान के लिए संघर्ष को सफल बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष भोला कुमार, अब्दुल खालिद, बालानंद कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, अब्दुल कलाम, भारतेंदु कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।