Move to Jagran APP

सोइयों की हड़ताल जारी, जगह-जगह दर्ज कराया विरोध

जमुई। बिहार राज्य रसोइया संघ के बैनत तले जिले के रसोइयों का हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:32 PM (IST)
सोइयों की हड़ताल जारी, जगह-जगह दर्ज कराया विरोध
सोइयों की हड़ताल जारी, जगह-जगह दर्ज कराया विरोध

जमुई। बिहार राज्य रसोइया संघ के बैनत तले जिले के रसोइयों का हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रसोइयों ने स्कूल, संकूलों के समक्ष धरना देकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर संघ के जिला सचिव मु. हैदर ने बताया कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय 21 हजार करने की मांग को लेकर रसोइया हड़ताल पर है। विद्यालय रसोइया सुबह से शाम चार बजे तक कड़ी मेहनत कर बच्चों को भोजन कराती है। पर इन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिलता है। केंद्र व राज्य सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा रसोइयों को छोटी-छोटी बात पर निकाल देने की धमकी दी जाती है। जिस काम के लिए वो अधिकृत नहीं है वैसे काम भी लिए जाते हैं। नौ सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ हड़ताल पर है। यह तीन दिन का हड़ताल संकेत है। अगर रसोइेयों की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.