Move to Jagran APP

नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त

जमुई। दीपावली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए शनिवार की सुबह नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं सफाईकमियों ने हड़ताल तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:30 PM (IST)
नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त
नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल समाप्त

जमुई। दीपावली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए शनिवार की सुबह नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं सफाईकमियों ने हड़ताल तोड़ दिया। कर्मचारियों ने वेतन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार को नवम्बर तक का वक्त दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपीन साव, उपाध्यक्ष संजय यादव एवं पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा के उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने नगर पंचायत के मुख्य दरवाजे का ताला खोला। कार्यपालक पदाधिकारी ने कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सफाईकर्मी का दो माह का वेतन सोमवार या मंगलवार तक दे दिया जाएगा। नगर के कर्मचारियों का वेतन नवम्बर माह तक किसी मद से उपलब्ध कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने सभी कर्मचारी एवं सफाईकर्मी से अपील करते हुए कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर सफाई युद्ध स्तर से करना है। नगर उपाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए नगर बोर्ड के सदस्य लगातार कर्मचारियों को समझाने में लगे हुए थे। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा एवं मोहन पासवान, अरविन्द यादव, विशाल राज, अजीत सिन्हा, मंटू साब, ओमप्रकाश साब, अब्दुल रशीद, पृथ्वी प्रमाणिक, विक्रांत कुमार, सुरज कुमार, मंटू ¨सह, सोरभ कुमार, मिथिलेश कुमार पासवान आदि सभी कर्मचारी एवं सफाईकर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.