अधिवक्ता के घर 50 हजार की चोरी
जमुई। इन दिनों शहर में चोरी की घटना बढ़ गई है। शहरवासी परेशान हैं। लग्न के मौके पर लोगों का बाहर आना जाना लगा रहता है।
जमुई। इन दिनों शहर में चोरी की घटना बढ़ गई है। शहरवासी परेशान हैं। लग्न के मौके पर लोगों का बाहर आना जाना लगा रहता है। चोर इसका फायदा उठाते हैं। ऐसी ही एक घटना सतगामा की है। संत माईकल स्कूल के पीछे अधिवक्ता हरिश चन्द्र सिन्हा के नवनिर्मित मकान में चोरों ने घर का ग्रील एवं ताला तोड़कर चोरी की। अधिवक्ता ने बताया कि घर तक रास्ता नहीं होने के कारण गरसंडा में अपने संबंधी के यहां रह रहे हैं। 5 मई शनिवार को जब अपने सतगामा स्थित मकान पर गया तो देखा कि घर के सभी कमरे खुले हुए हैं एवं अन्दर रखे सामान टीवी, फ्रीज, पंखा बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान गायब था। जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार से अधिक है। इस घटना की लिखित शिकायत जमुई थाना को दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।