Move to Jagran APP

Sonu & Menakshi love : नाराज हुए परिजन तो बोले प्रेमी युगल - 'साथ जिएंगे-साथ मरेंगे', कर दिया यह बड़ा काम

Sonu Menakshi love story खगडिय़ा के प्रेमी युगल ने जमुई पहुंचकर एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने कहा कि हमारे प्रेम को घर वालों ने स्‍वीकार्य नहीं किया। इस कारण भागकर शादी करनी पड़ी है।

By Jagran NewsEdited By: Dilip Kumar shuklaPublished: Thu, 06 Oct 2022 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 05:38 PM (IST)
Sonu & Menakshi love : नाराज हुए परिजन तो बोले प्रेमी युगल - 'साथ जिएंगे-साथ मरेंगे', कर दिया यह बड़ा काम
Sonu & Menakshi love story : खगडिय़ा से फरार प्रेमी जोड़े ने जमुई कोर्ट में रचाई शादी।

संवाद सहयोगी, जमुई। Sonu & Menakshi love story : साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक प्रेमी जोड़ा ने जमुई अदालत में शादी कर ली। दोनों खगडिय़ा के रहने वाले हैं। दोनों के घर वालों ने इस प्रेम को स्‍वीकार्य नहीं किया। इस कारण प्रेमी प्रेम‍िका ने भागकर शादी करने का फैसला किया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका खगडिय़ा से फरार होकर जमुई पहुंच गए। वहां कोर्ट में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हुए शादी रचा ली। अदालत में दोनों एक साथ हाथ पकड़े खडे थे। कह रहे थे कि दोनों बालिग है। घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। प्रेमी प्रेमिका ने कहा‍ कि पहले तो हम दोनों ने अपने-अपने घर वालों को काफी समझाया, परंतु घर वाले तैयार नहीं हुए। इसके बाद अदालत में दोनों की शादी हुई।

अदालती शादी के बाद प्रेमी जोड़े पतनेश्वर धाम पहुंच गए और वहां भी हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनों मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रेमी जोड़े खगडिय़ा जिले के बलहा गांव के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि सोनू कुमार और मीनाक्षी कुमारी के बीच कई वर्षों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को हो गई थी। परिवार वाले इस शादी से नाराज थे। जिस वजह से दोनों घर से भाग कर जमुई पहुंच गए और शादी रचा ली। हालांकि दोनों के फरार होने की जानकारी खगडिय़ा पुलिस को भी स्वजनों ने दी है।

प्रेमी सोनू कुमार ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं। कई वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। जिसे परिवार वाले नहीं चाहते थे। जिस वजह से दोनों ने भाग कर अपनी मर्जी से शादी की है।

सोई अवस्था में महिला के साथ छोड़खानी

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। शहर के डुमरपोखर गांव में एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाखानी किया है। विरोध करने पर मारपीट की गई। मारपीट में पीड़ित महिला का दो भाई घायल हो गया है। बताया जाता है कि सुधीर पासवान की पत्नी रेखा देवी 30 सितंबर को अपने घर के छत पर सोई हुई थी। इसी दौरान गांव के राजा कुमार पासवान छत पर आकर महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। हल्ला करने पर महिला के भाई एवं भाभी बाहर आए। तबतक आरोपित फरार हो गया था। इस मामले में आरोपित के माता एवं बहन को कहा तो दोनों माफी मांगा। 2 अक्टूबर को रवि पासवान, मकवा देवी, दिलीप पासवान घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट में उपेंद्र एवं पांडेय पासवान घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.