मनोरंजन बने सरपंच संघ के अध्यक्ष
जमुई। सरपंचों के बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति में हमेशा संघर्षरत रहूंगा।
जमुई। सरपंचों के बुनियादी समस्याओं के समाधान के प्रति में हमेशा संघर्षरत रहूंगा। उपरोक्त बातें सोमवार को झाझा के जखराज स्थान में प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए कनौदी ग्राम कचहरी सरपंच मनोरंजन प्रसाद ने कही। प्रसाद ने कहा सरपंचों के पास आज भी नियमावली का अभाव है। नियमावली नहीं रहने के कारण मामलों के निष्पादन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा मेरा प्रयास होगा कि ग्राम कचहरी किसी के दबाव के बिना निष्पक्ष निर्णय दें। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के रूप में बैजला ग्राम कचहरी की महिला सरपंच रनकी देवी, करहरा ग्राम कचहरी के सरपंच गो¨वद यादव को सचिव, पैरगाहा ग्राम कचहरी के सरपंच राज कुमार मुर्मू को कोषाध्यक्ष के रूप निर्विरोध चुना गया। बैठक की अध्यक्षता टेलवा ग्राम कचहरी के सरपंच श्रीकांत पांडेय ने किया।