बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
जमुई। बुधवार सुबह केशोफरका चुरहेत मार्ग पर हरिडीह के समीप पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 07:43 PM (IST)
जमुई। बुधवार सुबह केशोफरका चुरहेत मार्ग पर हरिडीह के समीप पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि चालक मौके पर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि लाल रंग का एक ट्रैक्टर जिस पर बालू लदी थी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिडीह के समय पकड़ा। चालक मौके से फरार को जाने में सफल रहा लेकिन उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें