राजद की बैठक में विधानसभा चुनाव की चर्चा
जमुई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के कुरबाटांड खूब लाल यादव स्मारक हाईस्कूल के प्रांगण में सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
जमुई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के कुरबाटांड खूब लाल यादव स्मारक हाईस्कूल के प्रांगण में सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजद नेता पूर्व मुखिया सहदेव यादव ने की।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष सरयू यादव ने कई निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य करने को कही। चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन व मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करना है। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन किया। मौके पर राजद जिला प्रधान सचिव मुरारी राम, युवा प्रदेश सचिव गीता मंडल, पूर्व मुखिया कृष्ण देव यादव, मसुदन यादव, विनोद यादव, गांगो राम यादव, रामदेव यादव, योगेंद्र यादव, पूर्व पंचायत समिति अनिल यादव, गंगाधर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।