काम पर लौटी आंगनबाड़ी सेविकाएं
जमुई। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ द्वारा जारी हड़ताल विभाग व सरकार से मांग पूरी किए जाने का आश्वासन मिलने पर बुधवार को समाप्त हो गया।
जमुई। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ द्वारा जारी हड़ताल विभाग व सरकार से मांग पूरी किए जाने का आश्वासन मिलने पर बुधवार को समाप्त हो गया। हड़ताल समाप्ति के बाद प्रखंड में कार्यरत सेविकाओं ने बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय में अपना सामूहिक योगदान दिया। इस मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीता ¨सह ने जानकारी देते हुए बताया कि मांगें पूरी होने पर हड़ताल समाप्त कर दिया है। आज से कार्यलय में सामूहिक योगदान कर अपने काम पर वापस लौट गए हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका संजीता कुमारी, आशा कुमारी, संजू कुमारी, सुधा कुमारी, पार्वती कुमारी, उषा देवी, जया देवी, मुन्नी देवी, विनीता कुमारी, ¨पकी कुमारी, रंजू कुमारी, अमोला देवी, प्रेमा कुमारी मौजूद थीं।