Move to Jagran APP

अंगप्रदेश के लिए बांका से बुलंद हुई आवाज

बांका। दानवीर कर्ण की धरती अंग क्षेत्र को नया प्रदेश बनाने की मांग विजया दशमी पर गौरा गांव से हुई। इसका शंखनाद समाजसेवी कौशल ¨सह ने क्षेत्र की जनता के साथ मां दुर्गा के समक्ष संकल्प लेकर किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 07:25 PM (IST)
अंगप्रदेश के लिए बांका से बुलंद हुई आवाज
अंगप्रदेश के लिए बांका से बुलंद हुई आवाज

बांका। दानवीर कर्ण की धरती अंग क्षेत्र को नया प्रदेश बनाने की मांग विजया दशमी पर गौरा गांव से हुई। इसका शंखनाद समाजसेवी कौशल ¨सह ने क्षेत्र की जनता के साथ मां दुर्गा के समक्ष संकल्प लेकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अंग प्रदेश बनाये जाने तक जारी रहेगा। जब तक केंद्र सरकार हमलोगों की मांगें पूरी नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बांका जिला बने दो दशक से अधिक हो गया। लेकिन इसका विकास नहीं हुआ। इसलिए बांका, भागलपुर, जमुई,लखीसराय,नवगछिया,कटिहार,पूर्णिया आदि जिले का तभी विकास संभव है, जब अंग प्रदेश बनेगा। समाजसेवी कौशल ¨सह ने कहा कि वर्ष 2001 में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड आदि जैसे प्रदेश के बनने के बाद ही विकास हुआ है। यह बिहार से काफी आगे निकल गया है। वही 2014 में आंध्रप्रदेश से अलग होने पर तेलंगाना सबसे विकसित राज्य बन गया। लेकिन 27 वर्ष पहले जिला बना बांका आज भी शिक्षा के साथ साथ विकास के मायने में काफी पिछड़ा हुआ है। खासकर अल्पसंख्यक क्षेत्रों में शिक्षा का घोर अभाव रहने से बच्चे रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को गति देने के लिए वे सभी जिले में बैठक कर कमिटी गठित करेंगे। इस मौके पर विजय प्रताप ¨सह, धीरज कुमार, परिमल कुमार ¨सह, नितेश श्रीवास्तव, रवि भूषण ¨सह, उमेश चन्द्र रजक, विजय ¨सह, ¨बदेश्वरी पासवान, विजय कुमार जेठी, बिपिन ¨सह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.