चुनाव में निषाद समाज होगा निर्णायक : मुकेश सहनी
जमुई। निषाद आरक्षण की आवाज बुलंद करने के लिए निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा निकाली गई।
जमुई। निषाद आरक्षण की आवाज बुलंद करने के लिए निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा निकाली गई। बस यात्रा का उद्देश्य निषाद आरक्षण की लड़ाई को घर-घर तक पहुंचाकर इसे मूर्त रूप देना है। 4 नवंबर को गांधी मैदान पटना में लाखों लोगों की उपस्थिति में पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। उक्त बातें निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने शिल्पा विवाह भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। सोमवार को जमुई में बस यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उदघाटन दीप जला कर किया गया। इस अवसर पर सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि बिहार की राजनीति में निषादों की मजबूत धमक का एहसास करवाएंगे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो निषादों के हक की बात करेगा उसके साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में निषादों का वोट बैंक 14 प्रतिशत है। इस मौके पर अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष गौतम ¨बद, युवा प्रदेश अध्यक्ष गीता मंडल ¨बद, मुखिया दिनेश ¨बद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु ¨बद, युवा उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौहान, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी, विनोद चौहान, प्रदेश महासचिव संतु ¨बद, संजय सहनी, सुरेंद्र ¨बद, माधुरी कुमारी आदि उपस्थित थे।