नक्सली राम ¨सह को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
जमुई। गिद्धेश्वर जंगल से पिछले दिनों गिरफ्तार सिद्धु कोड़ा का खास सहयोगी चकाई थाना क्षेत्र पोशमारा निवासी राम ¨सह को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
जमुई। गिद्धेश्वर जंगल से पिछले दिनों गिरफ्तार सिद्धु कोड़ा का खास सहयोगी चकाई थाना क्षेत्र पोशमारा निवासी राम ¨सह को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान खैरा थाना में पूछताछ के क्रम में राम ¨सह ने कई अहम जानकारी दी है। एएसपी अभियान सुधांशु कुमार की मौजूदगी में राम ¨सह से पूछताछ की गई। इस दौरान उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि उसकी निशानदेही पर चकाई के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता अभी तक हाथ नहीं लगी है। बताते चलें कि राम ¨सह को बीते दिनों खैरा के गिद्धेश्वर जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ चकाई थाना में तीन नक्सली मामला भी दर्ज है।