विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: जमुई में पुलिस पर भीड़ का हमला, आत्मरक्षा में चलाई गोली; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Published: Thu, 11 Jun 2026 09:15 AM (IST)

जमुई में एक छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने खैरा थाना पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. छात्रा की मौत के बाद भीड़ ने थाने पर किया पथराव।

  2. पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग, कई पुलिसकर्मी घायल।

  3. इलाके में तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सुरक्षा कड़ी।

जागरण संवाददाता, जमुई। छात्रा की मौत के बाद भड़के लोगों का आक्रोश गुरुवार को खैरा थाना तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर के बाहर जुटकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 

अचानक हुई पत्थरबाजी से थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई तथा कई पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने की फायरिंग

स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने पहले लोगों को समझाने और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ के उग्र बने रहने और लगातार पथराव किए जाने के कारण हालात नियंत्रण से बाहर होते चले गए। आत्मरक्षा और थाना परिसर की सुरक्षा को देखते हुए चेतावनी के बाद फायरिंग करनी पड़ी।

jamui police

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

लोगों से शांति बनाने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है तथा घटना के दौरान हुई क्षति  की जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-11 at 10.36.07 AM

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- कोचिंग के लिए घर से निकली थी मुस्कान, रास्ते में काल बनकर आया तेज रफ्तार हाइवा; मौत के बाद जमुई में बवाल