अफीम की खेती मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
जमुई। अफीम की खेती में संलिप्तता होने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जमुई। अफीम की खेती में संलिप्तता होने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान चनरबर निवासी भैरो राय एवं दासो राम के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि बीते दिनों पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरुणमाबांक पंचायत के लूसीटांड़ निवासी विमल रविदास के खेत से भारी मात्रा में अफीम की खेती को नष्ट किया था। इस मामले में गिरफ्तार विमल रविदास से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चनरवर के दासो राम एवं भैरो राय के अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी इस खेती से जुड़े होने की बात स्वीकारी थी। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि भैरो राय पूर्व में भी अफीम की खेती करता था। पहले भी वह इस मामले में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी भी पुलिस को एक अन्य व्यक्ति की तलाश है।