मटिया ग्रामीण बैंक लूटकांड का दो आरोपित गिरफ्तार
जमुई। बरहट थाना क्षेत्र के मटिया बाजार ग्रामीण बैंक लूट कांड का दो और आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों को बरहट पुलिस ने दुमका पुलिस के सहयोग से दुमका से गिरफ्तार किया।
जमुई। बरहट थाना क्षेत्र के मटिया बाजार ग्रामीण बैंक लूट कांड का दो और आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों को बरहट पुलिस ने दुमका पुलिस के सहयोग से दुमका से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रमोद यादव पिता राजेंद्र यादव साकिन बुधवाकूड़ा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर का रहने वाला है। दूसरा आरोपित लक्ष्मण राय पिता महादेव राय, साकिन-बुधवा कुंडा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर बताया गया। दोनों की दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में हुए बैंक लूट कांड में भी संलिप्तता बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद सरैयाहाट बैंक लूट का नामजद लक्ष्मण राय को दुमका पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने पास रख लिया। जबकि प्रमोद यादव को बरहट पुलिस अपने साथ लेकर बरहट पहुंची। पूछताछ में उसने ग्रामीण बैंक लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अपराधियों ने ग्रामीण बैंक मटिया से लगभग साढ़े 8 लाख रुपये लूट कर भाग निकले थे। इस संबंध में बरहट थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।