शराब के साथ तीन गिरफ्तार, कार जब्त
जमुई। थाना क्षेत्र के नरियाना पुल के निकट मंगलवार की रात गश्ती के दौरान कार सवार दो लोगों को पुलिस ने दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जमुई। थाना क्षेत्र के नरियाना पुल के निकट मंगलवार की रात गश्ती के दौरान कार सवार दो लोगों को पुलिस ने दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान सोनो की ओर से आ रही कार की तलाशी गई। जिसमें दो बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गिरिडीह जिला के दासडीह निवासी सुमित कुमार पांडेय एवं चिरैयाघाट निवासी जितेंद्र कुमार ¨सह है। थानाध्यक्ष दलजीत ने बताया कि गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है। इधर गिद्धेश्वर जंगल से एक व्यक्ति को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ताराताड़ निवासी करमचंद मुर्मू है। थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि करमचंद की बाइक भी जब्त किया गया है।