फेसबुक पर भड़काउ पोस्ट करने का आरोपित गिरफ्तार
जमुई। फेसबुक पर आपत्तिजनक भड़काउ पोस्ट करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कल्याणपुर मुहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 06:31 PM (IST)
जमुई। फेसबुक पर आपत्तिजनक भड़काउ पोस्ट करने के मामले में नगर थाना पुलिस ने कल्याणपुर मुहल्ला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राज गुप्ता राज उर्फ राजकमल गुप्ता के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय विश्वास ने बताया कि पुलिस ने 153 ए, 195 ए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर अश्लील एवं भड़काउ पोस्ट डालकर एक धर्म विशेष की आस्था को आघात पहुंचाने का प्रयास किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें