जोनल कमांडर अर¨वद यादव का भाई गिरफ्तार
जमुई। नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य संजय यादव को सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चरकापत्थर
जमुई। नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य संजय यादव को सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चरकापत्थर के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर तथा बिहार-झारखंड के 25 लाख का इनामी नक्सली संगठन सचिव अर¨वद यादव का भाई है। संगठन में चकाई और सोनो का कमान संजय के जिम्मे होने की बात बताई जाती है। एसपी जे रेडडी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि पुलिस नक्सली जाल को खत्म करने के उद्देश्य से नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। उक्त अभियान के तहत ही गुरुवार को अर¨वद यादव के घर की कुर्की की गई थी। इसके पहले बीते दिनों ¨पटू राणा के घर की कुर्की की गई थी। करीब एक साल पूर्व अर¨वद यादव के पिता को भी एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जानकार सूत्र बताते हैं कि बैकफुट पर जा चुके नक्सलियों की बढ़ रही सक्रियता के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार जंगलों में छापेमारी की जा रही है।